Online Service in Hindi

UP Metro Bharti Result 2025: यूपी मेट्रो भर्ती रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

UP Metro Bharti Result

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRCL) ने Metro Bharti Result 2025 जारी कर दिए हैं। यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 490 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप UP Metro Bharti Result 2025 को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और इस भर्ती के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी पढ़ेंगे:- 

Uttar Pradesh Metro Bharti (UPMRCL Bharti 2025) 

मेर्टो भर्ती परीक्षा 11, 12 और 14 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। इस साल यूपी मेट्रो भर्ती परीक्षा में कुल 50,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है, जो यह दर्शाता है कि यूपी मेट्रो की नौकरी के प्रति अभ्यर्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। परीक्षा का आयोजन पूरे राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 

ये भी देखें:- AI प्रॉम्ट क्या है : अच्छे AI प्रॉम्ट कैसे लिखे | प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, कमांड प्रॉम्प्ट को समझे

UP Metro Bharti 490 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस भर्ती अभियानक लक्ष्य संगठन में कुल 490 रिक्त पदों को भरना है। यूपी मेट्रो भर्ती में  विभिन्न पदों पर परीक्षा परिणाम जारी किया जा चूका है जैसे:-

  • सहायक प्रबंधक के 31 पद, 
  • सहायक कंपनी सचिव के लिए 1 पद, 
  • कनिष्ठ अभियंता के 132 पद, 
  • स्टेशन नियंत्रक सह ट्रेन ऑपरेटर के 155 पद, 
  • लेखा सहायक के 8 पद, 
  • कार्यालय सहायक के 4 पद, 
  • जनसंपर्क सहायक के 4 पद एवं 
  • अनुरक्षक के 104 पद शामिल हैं।

UP Metro Bharti Result 2025 कैसे चेक करें?

यूपी मेट्रो भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. यूपी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, यूपी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट (www.lmrcl.com) पर जाएं।
  2. रिजल्ट सेक्शन में जाएं: वेबसाइट के होम पेज पर ‘Career’ या ‘Recruitment’ सेक्शन में जाएं। वहाँ आपको ‘Results’ या ‘Latest Announcements’ का लिंक मिलेगा।
  3. उचित लिंक पर क्लिक करें: ‘UP Metro Recruitment 2025 Results’ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें: अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  5. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

UP Metro Bharti Cut Off 

  • कट-ऑफ मार्क्स: इस वर्ष की कट-ऑफ मार्क्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसे चेक करके आप यह जान सकते हैं कि आपने क्वालीफाई किया है या नहीं।
  • दस्तावेज़ सत्यापन: जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर ही मिलेगी।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम होंगे जिन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *